सरकारी स्कूल के बच्चों से मिलने मेलानिया ट्रम्प पहुंची
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे का आज अंतिम दिन है इस अवसर पर अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प ने दिल्ली सरकार के मोतीबाग स्थित एक सरकारी स्कूल का दौरा किया। गौरतलब है कि ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प, बेटी इवांका और दामाद भी भारत आये हैं।
मेलानिया ट्रम्प ने इस स्कूल मेंआप सरकार की योजना हैप्पीनेस क्लास का जायजा लिया। हैप्पीनेस क्लास की शुरूआत दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की थी। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 1.5 वर्ष पूर्व हैप्पीनेस केरिकुलम शुरू किया गया था।

