सत्यप्रकाश शर्मा अपने बेटे के पास पहुंचा अमेरिका ..?
ग्वालियर. परिवहन विभाग में परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के पीए सत्यप्रकाश शर्मा को एयरपोर्ट छोड़ कर लौट रहे ड्रायवर अजय सालुंके को शनिचरा मंदिर रोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में ड्रायवर अजय सालुंके ने कई राज उगले हैं। झूठी शिकायत से चर्चा में आये पीए सत्यप्रकाश शर्मा इन दिनों चर्चाओं में हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पीए सत्यप्रकाश शर्मा के अंण्डरग्राउण्ड होने की संभावना है। अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है पीए सत्यप्रकाश शर्मा का बेटा इन दिनों अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है तो कहीं बेटे के पास तो नहीं पहुंच गया है।
उल्लेखनीय है कि पीएम सत्यप्रकाश शर्मा का राज खुला तो रविवार को क्राइम ब्रांच ने इस पीए के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और साथ ही उसके ड्रायवर अजय सालुंके को गिरफ्तार कर लिया है। अजय ने कई बार शिकायत करने का खुलासा किया है। पीए अक्सर शिकायत करने के बाद अधिकारियों व मंत्रियों पर दबाव बनाकर अपना काम चमकता था और पुलिस उसके खिलाफ सबूत जुटा रही है। पीए के ड्रायवर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सत्यप्रकाश शर्मा को एयरपोर्ट पर छोड़कर आया था। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि सत्यप्रकाश शर्मा कहां है। ऐसा बताया जाता है कि उसका बेटा विदेश अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है। इसलिये संभावना है यह भी जताई जा रही है कि कहीं वह विदेश में बेटे के पास तो नहीं चला गया। फिलहाल पुलिस उसकी पड़ताल करने में जुटी हुई है।
आईजी के वीडियों वायरल से आये थे चर्चाओं में
परिवहन मंी गोविंद राजपूत व आयुक्त मुकेश जैन की शिकायत किये जाने के मामले में आयुक्त कार्यालय के पीए सत्यप्रकाश शर्मा का नाम आने के बाद अवकाश होने की वजह से विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं हुई। करीब 2 साल पहले तत्कालीन परिवहन आयुक्त वी मधुकुमार का वायरल हुआ वीडियों भी चर्चाओं में रहा। वी मधुकुमार का पूर्व में आईजी के कार्यकाल में दौरान के बीच एक रेस्ट हाउस में लिफाफे लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो कहां से वायरल हुआ था यह जांच नहीं हुई थी। यह वीडियो विदेश के मोबाबइल नम्बर से वायरल हुआ था और परिवहन विभाग के ही किसी कर्मचारी हाथ होने की चर्चा तब विभाग में रही थी। ऐसा बताया भी गया है कि विभाग में आरटीओ व चेकपोस्ट से संबंधित भ्रष्टाचार से संबंधित बेनामी शिकायत पूर्व में चर्चित रही है। फिलहाल सत्यप्रकाश के बयान पुलिस नहीं सकी है।
पीए का ड्रायवर उगल रहा राज
पीए सत्यप्रकाश का चालक अजय सालुंके राज उगल रहा है कि उसने पीए को एयरपोर्ट पर छोड़ा था। एयरपोर्ट से लौट रहा था तभी शनिचरा रोड पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया है कि साहब का बेटा विदेश में कहीं रहता है। साहब उसके पास जा सकते हैं। इतना ही नहीं उसने परिवहन विभाग में शिकायत कर दबाव बनाने की खेल का बड़ा खुलासा किया है। कई शिकायतों के पत्ते खोले हैं। जिस पर पुलिस सबूत एकत्रित कर रही है। जब सत्यप्रकाश पुलिस के हाथ आएगा तो उससे विस्तार से जांच की जाएगी।
पुलिस का कहना
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि परिवहन विभाग के आयुक्त के पीए सत्यप्रकाश के चालक ने कई राज उगले हैं। अब उसके संबंध में सबूत जुटाए जा रहे हैं। जिसके बाद सत्यप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। सत्यप्रकाश अभी हाथ नहीं आया है।
राजेश दंडौतिया, एएसपी क्राइम

