शिवपुरी, पिछोर और कोलारस में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान
शिवपुरी. मध्यप्रदेश के कई जिलों में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पिदले 24 घंटों के दौरान तेज वर्षा और ओलावृष्टि से शिवपुरी, अशोकनगर, गुना और मुरैना जिलों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं गेहूं और चना खेतों में आढ़ी गिर गयी है। कहीं सरसों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। अशोकन्रगर, मुरैना में चने के आकार के ओले गिरे हैं। बेमौसम वर्षा और ओलो से किसाने गहरे संकटर में आ गये है।
सबसे ज्यादा प्रभावित शिवपुरी
शिवपुरी जिले में तेज वर्षा और ओलावृष्टि से चना, गेहूं, टमाटर, प्याज और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शिवपुरी, पिछोर, करैरा और कोलारस इलाकेमें वषा्र का व्यापक असर देखा गया है। कई जगह चने के खेतों में पानी भरह गया है। जिससे फसल बिछ गयी है। सब्जियों की पत्तियों झड़ गयी है।
शिवपुरी विधानसभा के रामखेड़ी गांव के किसान दिनेश रावत ने बताया कि शाम को वर्षा हुई है। रात को लगभग 6 बजे ओलावृष्टि शुरू हो गयी है। चने की फसल पूरी तरह बिछ गयी। टमाटर के पौधों की पत्तियां झड़ गयी है। प्याज के खेतों में पानी भर गया। गेहूं और सरसों की फसल में प्रभावित हुई।

करेरा क्षेत्र के करीब 50 गांवों में ओले गिरने से फसलें खराब हो गईं। रन्नौद तहसील के ग्राम मोहम्मदपुर में चने के बराबर आकार के ओले गिरे।गुना जिले में बीते 24 घंटे में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश और ओलावृष्टि से धनिया, गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।


