शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पानीपत से ग्वालियर आई यात्रा का लोगों ने किया स्वागत, पुणे रवाना
ग्वालियर. देश में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का सूत्र स्थापित करने के लिए पुणे से पानीपत जाने के लिए पानीपत गौरव अभियान यात्रा मंगलवार को पानीपत से वापस लौटकर ग्वालियर आई। यह यात्रा पुणे से 12 जनवरी को ग्वालियर से पानीपत के लिए रवाना हुई थी। पानीपत में यात्रा में शामिल लोगों ने पानीपत के युद्ध में शहीद हुए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बुधवार को तड़के यह यात्रा वापस पुणे के लिए रवाना हो गई। इस यात्रा में शामिल 80 युवा, 6 महिलाएं और 2 बालक शामिल थे। बुधवार को तड़के यात्रा पुणे के लिए रवाना हो गई। संतोष सिंह सिकरवार और उनकी टीम ने पानीपत गौरवगाथा की टीम का स्वागत किया।
17 दिसंबर को पुणे से शुरू हुई थी यात्रा
यात्रा संयोजक संदीप महिन्द ने बताया कि यात्रा की शुरूआत पुणे से 17 दिसंबर को 22 लोगों के साथ पैदल हुई थी। यात्रा पानीपत 12 जनवरी को ग्वालियर होकर पानीपत के 15 जनवरी को पानीपत पहुंची थी। वहां से मंगलवार देर रात को ग्वालियर वापस आई। रात्रि गुरूद्वारा में रात्रि विश्राम किया।

