Newsराज्य

शराब के लिये पैसे नही देने पर बाइक दौड़ाते हुए छात्र पर चलाई गोली

भगत सिंह नगर में बाइक सवार हमलावर गोलियां चलाकर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। - Dainik Bhaskarग्वालियर. छात्रों के बीच विवाद हो गया था। शराब पार्टी के लिये पैसे नही देने पर छात्रों के एक ग्रुप में सड़क पर बाइक दौड़ाते हुए एक छात्र के घर के सामने पिस्टल से 4-5 राउंड फायर कर दिये। किस्मत से जिस पर फायरिंग की गयी, वह बच गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना भगत सिंह नगर में एबनेजर स्कूल के पास शनिवार की शाम की है। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस का बताया कि गोलीबारी और रंगदारी यहां आम बात हो गयी है। इस साल फायरिंग की यह तीसरी घटना है। जिसमें किसी की भी जान जा सकती थी। पुलिस ने पीडि़त छात्र की शिकायत पर फायरिंग करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।
क्या है मामला
शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह नगर निवासी 18 वर्षीय पोरस भदौरिया पुत्र पूरन सिंह भदौरिया छात्र है। पोरस के पिता सेना में पदस्थ हैं और उनकी पदस्थापना प्रदेश से बाहर है। शनिवार शाम को पोरस अपने दोस्त ईशू शर्मा के साथ पीताम्बरा माई के दर्शन करने दतिया जा रहा था।अभी वह एबनेजर स्कूल के पास खड़े होकर अपने दोस्त अभय गुर्जर का इंतजार कर रहा था, तभी मोहित राजावत, मोहित सिकरवार, आदित्य भदौरिया और आनंद गुर्जर उर्फ गुल्लू दो बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। छात्र के पास आते ही उन्होंने बाइक रोकी और पूछा कि यहां क्यों खड़ा है।
पोरस ने बताया कि वह दतिया माई के दर्शन करने जा रहा है और अपने दोस्त का इंतजार कर रहा है। इस पर बाइक सवार युवकों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल निकाली और चार से पांच फायर कर दिए। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भागा और पुलिस को सूचना दी।
आम बात हो गयी गोलीबारी-स्थानीय नागरिक
स्थानीय निवासियों में घटना के बाद से आक्रोश है। भगतसिंह नगर में घटनास्थल के बिलकुल के पास राजू सेंगर का मकान है। जब घटना हुई, तब वह शाम को कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे और जूतों के फीते बांध रहे थे। 2 गोलियां उनके पास से होकर निकली। राजू सेंगर का कहना है कि भगतसिंह नगर में एबनेजर स्कूल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। इस वजह से वहां लड़के शराब पीते हैं और हर वक्त हंगामा करते हैं। अब यहां गोलीबारी रोज की आम बात हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel