शराब की शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, शॉप की टीनशेड काटी और डेढ़ लाख की शराब 27 पेटी चोरी
ग्वालियर. अज्ञात चोरों ने शराब की दुकान को निशाना बनाया है। यहां बदमाशों ने टीनशेड काटकर दुकान में रखी लगभग डेढ़ लाख रूपये कीमत की 32 पेटी शराब चोरी कर ले गये।घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के सांई बाबा मंदिर के पास स्थित अंग्रेजी वाइन शॉप की है। घटना का पता सुबह चला जब स्टाफ वाइन शॉप पर पहुंचा। यहां शॉप से शराब की पेटियां मिली। टीन शेड कटा हुआ दिखाई दिया। सूुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
यह है पूरा मामला
आदित्यपुरम निवासी धीरज सिंह भदौरिया पुत्र जवान सिंह भदौरिया शराब कारोबारी रवि पाल गोपाल बंसल के यहां पर काम करते हैं और साई बाबा मंदिर के पास स्थित वाइन शॉप पर सेल्समैन है। बीती रात वह दुकान का काम खत्मकर अपने घर चले गए थे और सुबह जब वह वाइन शॉप पर आए और लॉक खोलकर अंदर पहुंचे, तो अंदर रखी शराब की पेटियां गायब देखकर उनका माथा ठनका और अंदर पहुंचे तो वहां पर टीन शेड़ कटा नजर आया। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना की दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
यह शराब के ब्रांड हुए चोरी
चोर यहां से 3 पेटी शराब ब्लूचिप, लीजेंड एक पेटी, माइल्ड स्टोन एक पेटी, पॉवर व्हिस्की 17 पेटी और व्हाइट फॉक्स 2 पेटी समेत 32 पेटी शराब चोरी कर ले गये हैं। चोरी गयी शराब की कीमत 1 लाख 50 हजार रूपये बताई जा रही है। चोरों का पता लाने के लिये पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशने शुरू कर दिये हैं।

