Newsमप्र छत्तीसगढ़

वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 10 छक्के लगाये

नई दिल्ली. जब भी वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर उतरते ही गेंदबाजों के लिये हालात मुश्किल हो जाते है। अगर यह बल्लेबाज शुरूआत में आउट नहीं हुआ तो फिर छक्कों की बरसात तय मानी जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवारको भी दिखा जब साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीम के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैचका रूख ही बदल दिया। बेनोनी में खेले जारहे इस मुकाबले में वैभव सूर्यवशी ने महज 21 गेंदों में 10 छक्के जड़ दिये। मैदान पर जो भी गेंदबाज आया, वैभव ने उसे पूरे आत्म विश्वास के साथ खेला। दर्शकों को एक के बादएक रोमांचक शॉट्स देखने को मिले हैं।
पहली गेंद से दिखायें तेवर
वैभव सूर्यवंशी जैसे ही क्रीज पर पहुंचे तो उन्होंने साफ कर दिया कि वह किस इरादे से बल्लेबाजी करने आये हैं। तेद गेंदबाज बैसॉन की दूसरी और अपनी पारी की पहली ही गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में जोरदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद पांचवी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से शानदार छक्का लगाया।
19 गेंदों में अर्द्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने मजोला की गेंद पर अपना 7वां छक्का लगाया। इसके बाद 8वां छक्का जड़ते ही सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया। खास बात यह रही हैकि इस अर्द्ध शतक में एक भी चौका शामिल नहीं था। वैभव का पूरा फोकस गेंद को स्टैंड्स तक पहुंचाने पर था और वह इसमंें पूरी तरह कामयाब रहें।
जब छक्के ने खेल रूकवाया
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी का असर इतना गहरा था। एक समय खेल को रोकना पड़ा। जब उन्होंने अपना 7वां छक्का लगाया। गेंद मैदान से बाहर चली गयी और काफी देर तक ढूंढने के बावजूद नहीं मिली। इसके चलते खेल कुछ वक्त के लिये रोकना पड़ा। गेंद बदली गयी ।लेकिन सूर्यवंशी के इरादे नहीं बदले। उन्होंने अगली ही गेंदों पर फिर से बड़े शॉट्स खेलना जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *