वेतन नहीं मिलने पर अतिथि विद्वान बैठे धरना पर, 24 घंटे के अंदर नहीं मिला तो कॉलेज बंद करेंगे-सुरजीत भदौरिया
ग्वालियर. अतिथि विद्वान को अभी तक सितम्बर माह का वेतन नहीं दिया गया और दीपावली सिर पर है ऐसा पता चला है कि इनके वेतन का पैसा भी लैप्स हो गया है। प्राचार्य के रवैया से दुःखी होकर अतिथि विद्वान भगवतसहाय महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष में धरना पर बैठे हुए है। इस दौरान अतिथि विद्वानों ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य ऐसा व्यवहार कर रहे है कि जैसे कि वह वेतन अपने वेतन से दे रहे हों।
अतिथि विद्वान बोले वेतन नही तो कॉलेज बन्द करेंगे
अतिथि विद्वानों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 24 घंटे के अन्दर नहीं दिया गया तो हम कॉलेज बन्द करके काली पट्टी बांध कॉलेज के गेट पर बैठेंगे।
डॉ. सुरजीत सिंह भदौरिया, अध्यक्ष, अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा

