विस्फोटक से भरा ट्रक अमेरिकी संसद भवन के पास खड़ा है, इलाके में फैली सनसनी
वॉशिंगटन. अमेरिकी संसद भवन की लायब्रेरी के बाहर गुरूवार को एक पिक-अप ट्रक में संभवतः विस्फोटक होने की सूचना की पुलिस जांच कर रही है और इमारत के आसपास के इलाके को खाली कराया गया है। यह इमारत संसद भवन एवं सुप्रीम कोर्ट के समीप है, कानून प्रवर्तन एजेंसी के 2 अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गाड़ी में विस्फोटक होने का डर
पुलिस ने बताया है कि अधिकारी संसद के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे है। यह इमारत संसद भवन एवं सुप्रीम कोर्ट के पास है। नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कानून प्रवर्तक अधिकारियों ने कहा है कि जांचकर्त्ता मौके पर हैं। यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या यह उपकरण एक विस्फोटक था।

