विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल होते वक्त बोली -जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था तब कांग्रेस हमारे साथ थी
नई दिल्ली. कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा है कि मैं उम्मीद करती हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतारूं। कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद। बुरे समय में पता लगता है कि अपना कौन है। उन्होंने कहा कि मैं आज बहुत प्राउड फील कर रही हूं कि एक ऐसी पार्टी में हूं जो महिलाओं के लिये सड़क से संसद तक लड़ने के लिये तैयार है।
उन्होंने कहा है कि जब हमंे सड़कों पर घसीटा जा रहा था। तब भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों ने हमारा साथ दिया था। आज से मैं एक नयी पारी की शुरूआत कर रही हूं।
कांग्रेस का हाथ थामने के बाद विनेश फोगाट ने कहा है कि मैं हर उस महिला के साथ खड़ी हूं जो स्वयं को असहाय पाती है। मैं चाहती तो कुश्ती जंतर-मंतर पर छोड़ सकती थी। भाजपा आईटी सेल ने झूठ फैलाया है कि हमारा कैरियर खत्म हो गया है। हम नेशनल नहीं खेलना चाहते। मैंने नेशनल खेला, ऑलम्पिक खेला, भगवान की कुछ अलग ही योजना थी।
उन्होंने कहा है कि बजरंग को डोपिंग के आरोप में 4 वर्ष के लिये बैन कर दिया गया था क्योंकि वह हमारे साथ खड़े हुए थें हमारी लड़ाई अदालत में जारी रहेगी। विनेश ने कहा है कि दिल से खेला, दिल से आपके साथ खड़े रहेंगे।
[web_stories_embed url=”https://newsmailtoday.com/?web-story=82598″ title=”Web Story” poster=”” width=”360″ height=”600″ align=”none”]

