नई दिल्ली. भारतीय एथलीट अभी तक ओलंपिक में कुल मिलाकर 3 मेडल जीत चुके है। यह सभी मेडल शूटिंग में आये हैं। पेरिस ऑलंपिक में आज 7 अगस्त 12 वां दिन है। ऐसे में आज भारत की सूची में कई और मेडल आ सकते हैं। पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने तो अपना मेडल क्लीयर कर ही लिया है। फोगाट के अलावा आज मीराबाई चानू भी महिला 79 किग्रा (मेडल राउंड) में खेलने के लिये उतरेंगी। वहीं टेबिल टेनिस, गोल्फ और एथलेटिक्स के कई इवेंट में भारत अपना
विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किया गया, ऐसे में भारत के ओलंपिक अभियान को तगड़ा झटका लगा है. सूत्रों ने आज बताया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।