विधानसभा उप निर्वाचन.2020 .बुधवार को 11 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
ग्वालियर जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को 11 उम्मीदवारों द्वारा अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र 15.ग्वालियर से एक उम्मीदवार, 16.ग्वालियर पूर्व एवं 19.डबरा (अजा) से 5 -5 प्रत्याशियों ने अपने.अपने पर्चे दाखिल किए। अभी तक जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 15 उम्मीदवारों द्वारा नाम.निर्देशन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। विधानसभा उप निर्वाचन कार्यक्रम के तहत अब नामजदगी के लिये केवल दो दिन शेष बचे हैं।
चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अब 15 व 16 अक्टूबर को प्रातरू 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 17 अक्टूबर को होगी और 19 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 3 नवम्बर को एवं मतगणना 10 नवम्बर को होगी।
बुधवार को इन्होने दाखिल किए नाम.निर्देशन पत्र
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र.15 ग्वालियर
सुनील शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस ।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र.16 ग्वालियर पूर्व
मुन्नालाल गोयल भारतीय जनता पार्टी, श्रीमती शोभा सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस व महेश बघेल ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किए। इनके अलावा पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से हेमन्त रामपुरे एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पोप सिंह ने पर्चे भरे हैं।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र.19 डबरा (अजा)
सुरेश राजे इंडियन नेशनल कांग्रेस, संतोष गौड़ बहुजन समाज पार्टी, अवतार सिंह राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा, आकाश धानुक निर्दलीय व धमेन्द्र सिंह निर्दलीय ।

