विद्युत संविदा कर्मियों को नियमित करवाने हेतु सीताराम आदिवासी भाजपा विधायक को दिया ज्ञापन
श्योपुर. भाजपा जनसंकल्प 2013 में सरकार ने वादा किया था परन्तु आज तक विद्युत संविदा देख रहे है नियमितीकरण की राह कर्मचारियों मे सरकार के प्रति भारी आक्रोष व्याप्त हो रहा है प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकान्त मिश्र ने मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक शाखा श्योपुर के अध्यक्ष अजय द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी को उनके कार्यालय श्योपुर में ज्ञापन देते हुए मांग की गई कि जनसंकल्प 2013 पृष्ठ क्र 33 विन्दु 6 के में लिखित वादा के अनुसार एवं विपणन संघ व महिलाबाल विकास की तर्ज पर विद्युत संविदा कर्मचारियों को नियमित करने हेतु आग्रह करते हुए बोला गया की वर्षो से विद्युत संविदा अधिकारी कर्मचारी विद्युत जैसे खतरे वाले कार्य को कर रहे परन्तु इनके भविष्य की सुरक्षा किसी प्रकार की नही है | अत: मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से नियमित करवाने का कष्ट करें |
इस अवसर पर संगठन के शाखा श्योपुर उपाध्यक्ष अटल नागदा, सचिव मुकेश मेघवाल, अक्षय शर्मा, मनीष गर्ग, राधे यादव, अनिल वर्मा , दिनेश चंदेल, रवि तरवड़े, जगदीश झलावा, राकेश यादव , दिनेश चंदेल, सुशील विश्वकर्मा, शिशुपाल कुमरे सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित हुए |

