LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

लूट की घटना का पर्दाफाश- बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट की लूट करने वाले बदमाशों को लूटे गये माल सहित गिरफ्तार

ग्वालियर। थाना महाराजपुरा क्षेत्रान्तर्गत दाने बाबा मंदिर के पीछे कुछ अज्ञात बदमाशों  द्वारा बंधन बैंक के कलेक्शन  एजेंट के साथ मारपीट कर 62900 रुपये नगद व सैमसंग कम्पनी का टेब, मोर्फी डिवाइस छीनकर भाग गये। उक्त लूट की घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को लगाने हेतु निर्देषित किया गया।
थाना महाराजपुरा पुलिस की टीमों को उक्त लूट की घटना का खुलासा करने हेतु लगाया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेजों को खंगाला गया। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्य व CCTV  फुटेज के आधार पर संदिग्धों व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को चिन्हित किया जाकर उनकी तलाश की गई। लूट के आरोपियों की तलाश में लगी हुई टीमों को ज्ञात हुआ कि उक्त 4 बदमाशों  में से 2 बदमाश ग्वालियर शहर के तथा 2 बदमाश सतनबाड़ा और लहार क्षेत्र के रहने वाले है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमे आरोपियों की धरपकड़ हेतु भेजी गईं। 2 बदमाषें को ग्वालियर से तथा 2 अन्य को सतनबाड़ा और लहार क्षेत्र से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनके द्वारा कलेक्शन  एजेंट के साथ लूट की घटना करना स्वीकार किया। पकड़े गये चारों बदमाशों के पास से लूटा गया  माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को बरामद कर लिया गया है। उक्त पकड़े गये बदमाशों  से शहर में हुई अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है और इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी ली जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी मनोज कुमार पुत्र रामअवतार सिंह जाटव नि. टुडीला थाना मालनपुर जिला भिण्ड ने थाना महाराजपुरा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं बन्धन बैंक तानसेन नगर में रिलेशनशिप ऑफीसर के पद पर काम करता हूँ। 2 जनवरी को सुबह 8 बजे बन्धन बैंक तानसेन नगर से करिश्मा ग्रुप कलेक्शन के पैसों की रिकवरी के लिये यादव मोहल्ला किलागेट में गया था। जहां पर मैंने 21,350 रुपये ग्रुप में जुड़े लोगों से कलेक्शन किया, उसके बाद ग्राम लखमीपुर में ममता ग्रुप में जुड़े लोगों से 41, 550 रुपये का कलेक्शन किया था उसके बाद मैं अपनी मोटरसाइकिल से लखमीपुर से चार शहर के नाके के लिये जा रहा था जैसे ही मैं दानेबाबा मन्दिर के पीछे शताब्दीपुरम फेस 3 में हजीरा पुल के पहले रोड पर सुबह 10 बजे पहुंचा तो रोड किनारे 03 अज्ञात लड़के खड़े थे, जिन्होने मेरी मोटरसाइकिल को आगे खड़े होकर रोक लिया और उनमें से एक लड़के ने पत्थर उठाकर मेरे सिर में मारा जिससे मेरे सिर में खून निकलने लगा एवं एक लड़के ने मुझे पीछे से पकड़ लिया तथा तीसरे लड़के ने मेरी जेब में रखे कलेक्शन के 41550 रुपये जबरदस्ती निकाल लिये एवं मेरा रिकवरी का काले कलर का बैग जिसमें मेरा सैमसंग कम्पनी का टेब, मोर्फी डिवाइस एवं 21,350 रुपये रखे थे उसे छीन लिया। उक्त तीनों लड़के मेरा बैग व 62,900 रुपये छीनकर पास में रोड़ पर रखी लाल और काले रंग की होण्डा ड्रीम बिना नम्बर की मोटरसाइकिल से मऊ पहाड़ी की तरफ भाग गये।
लुटेरों से बरामद सामान
नगद कैष 62900 रुपये, सैमसंग कम्पनी का टेब, मोर्फी डिवाइस तथा घटना में प्रयुक्त मोटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş