लायंस क्लब ने स्मृति चिन्ह देकर किया 21 पुलिस कर्मियों का सम्मान
ग्वालियर लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के प्रांतपाल पीएमजेएफ लायन सुनील अरोड़ा द्वारा निर्देशित सेवा सप्ताह अनमोल खुशियां के छठवें दिन लायंस क्लब अनुभूति द्वारा ग्वालियर स्थित फूलबाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया एवं एन 95 मास्क का वितरण किया गया इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी अजीत सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 21 पुलिस कर्मियों का सम्मान दुपट्टा , श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया ।अध्यक्षता लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति के अध्यक्ष लायन कमलकिशोर गुप्ता ने की एवं संचालन लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति के मानसेवी सचिव डॉ हरिओम कुमार सिंघल ने किया।
इस कार्यक्रम में रीजनल चेयरपर्सन एमजेएफ मीनाक्षी गोयल, रीजनल चेयरपर्सन अनुपम तिवारी, संदीप अग्रवाल,pro विजय खंडेलवाल सेवा सप्ताह संयोजक छाया अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रुचिता गोयल, मीरा जैन, नलिनी सारस्वत रितु जैन एवं विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी मौजूद रहे। ट्रैफिक पुलिस रीडर जितेंद्र शर्मा का विशेष सहयोग रहा ।

