Latestराज्यराष्ट्रीय

रेल बजट में MP को मिले 13,607 करोड़, भोपाल मंडल के 15 स्टेशनों का होगा री-डेवलपमेंट

भोपाल. देश के 2.40 लाख करोड़ के रेल बजट में से मध्य प्रदेश को 13,607 करोड़ रुपए मिले हैं। इस राशि से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत मध्यप्रदेश के 80 स्टेशनों का विकास किया जाएगा। ये जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 80 स्टेशनों को री-डेवलपमेंट कैटेगरी में रखा गया है। बता दें कि रेलवे देशभर में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत एक हजार से अधिक महत्वपूर्ण छोटे स्टेशनों का अपग्रेडेशन और नवीनीकरण किया जाएगा।

चार जाेन के स्टेशन हैं शामिल
मध्य प्रदेश में जिन 80 स्टेशनों के विकास किया जाएगा, वे 4 रेलवे जोर के अंतर्गत आते हैं। इनमें नाॅर्थ सेंट्रल रेलवे, ईस्ट सेंट्रल रेलवे, वेस्ट सेंट्रल रेलवे और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे शामिल हैं।

भोपाल मंडल ने की 15 स्टेशनों के विकास की तैयारी
भोपाल मंडल की एडीआरएम रश्मि दिवाकर ने बताया कि मध्यप्रदेश के लिए रेल बजट का ऐलान हो गया है। अमृत भारत योजना के तहत भोपाल रेल मंडल के 15 स्टेशनों का विकास किया जाएगा, जिसमे हरदा, खिरकिया, बानापुरा, इटारसी जक्शन, होशंगाबाद, संत हिरदाराम नगर, सांची, विदिशा, गंजबासौदा, अशोकगनर, गुना, शिवपुरी, रुठियाई, ब्यावरा-राजगढ व शाजापुर जैसे स्टेशन शामिल हैं।

ये होंगी सुविधाएं
यात्रियों को उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म मिलेंगे।
उचित रूप से डिजाइन किए गए साइनबोर्ड।
यात्रियों के लिए डेडिकेटेड (समर्पित) पैदल मार्ग रहेंगे।
सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र रहेंगे।
बेहतर प्रकाश व्यवस्थाओं पर होगा फोकस।
दिव्यांगजनों के लिए खास सुविधाएं।
विभिन्न प्रतीक्षालय को क्लब करने की तैयारी।
कैफेटेरिया और खुदरा सुविधाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pusulabet matbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet padisahbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş tambet cratosroyalbet grandpashabet gameofbet palacebet mercurecasino betgit jojobet holiganbet cashwin cratosroyalbet padisahbet padişahbet