Uncategorized

रेलवे यात्रा का टिकट कंफर्म है या नहीं 24 घंटे पहले पता चल जायेगा

नई दिल्ली. लम्बी दूरी और किफायती एवं आरामदायक यात्रा की बात आती है तो भारतीय रेल सबसे भरोसेमंद माना जाता है। रेल यात्रियों की सुविधाा के लिये भारतीय रेल ने बड़ी प्लानिंग की है। दरअसल, अभी तक अगर आप रेल टिकट बुक करते हैं। ट्रेन के रवाना होने से 4 घंटे पहले ही पता चल पाता है कि आपका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं है। अब रेलवे ने नये सिस्टम पर काम कर रहा है जिसके तहत कंफर्म सीटों वाला चार्ट 24 घंटे पहले जारी किया जायेगा।
पायलट रन बीकानेर डिवीजन से
नये सिस्टम को लेकर रेलवे की तरफ से ट्रायल भी शुरू किया गया है। पिछले 6 जून से यह सिस्टम राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में पायलट रन रूप से स्टार्ट किया गया है। जो अभी एक ट्रेन तक सीमित है। ऐसा कहा जा रहा है अभी तक इसमें किसी भी तरह की कोई समस्या नही आयी है। यानी यह प्रयोग सकारात्मक परिणाम दे रहा है। यात्रियों का राहत मिली है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक कुछ हफ्ते इसे आजमाया जायेगा।
अंतिम समय तक नहीं करना होगा इंतजार
रेलवे का यह तरीका देश के करोड़ों यात्रियों के लिये राहत भरी खबर है। क्योंकि चार्ट 4 घंटे के बजाय 24 घंटे पूर्व तैयार होने पर अब उन्हें वेटिंग लिस्ट के कंफर्म होने के लिये ट्रेन रवाना होने के अंतिम समय का इंतजार नहीं करना होगा। पहले ही इसका पता चल जायेगा। दरअसल, अब उनके पास इसके लिये समय होगा। अगर टिकट कंफर्म नहीं हो पाया तो वह अन्य परिवहन साधनों का उपयोग करने के बारे में फैसला ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş