रेलवे ब्रिज के निर्माण के दौरान पलटकर गिरी क्रेन से 2 की मौत
धार. मध्यप्रदेश के धार औद्योगिक इलाके पीथमपुर के सागौर में रेलवे ब्रिेज के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसे 2 लोगों की मौत हो गयी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी। दरअसल यहां रेलवे ब्रिजका निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच ब्रिज निर्माण में लगी क्रेन पलटी खा गयी और एक पिक अप वाहन पर जा गिरी। जिससे पिक अप में सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
एसपी मयंक अवस्थी ने बताया है कि जानकारी के अनुसार रेलवे निर्माण में लगी क्रेन अचानक पलटने से रास्ते से निकलने वाले पिक अप वाहन पर गिरी जिसमें दबकर 2 लोगों की मौत हो गयी। क्रेन के नीचे अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन व बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और पिक अप में फंसे दोनों शवों का बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कंस्ट्रक्शन साइट्स पर अक्सर मशीनों के चलते ऐसे बड़े हादसे हो जाते हैं। भारी भरकम मशीनों की जरा सी गलत हैंड लिंग का नतीजा हो जाता है। कोई बड़ा हादसा जिसमें जनहानि भी हो जाती है।

