रेप के आरोपी कोच में जड़े थप्पड़, मोहसिन की पिटाई का आया वीडियो, कोड में सेव थे युवतियों के नम्बर
इन्दौर. शूटिंग अकादमी चलाने वाले रेप और छेड़छाड़ के आरोपी कोच मोहसिन खान को लेकर लगातार खुलासे हो रहे है। उसके मोबाइल में मिले अश्लील फोटो वीडियो की जांच की जा रही है। हालांकि मोहसिन का मोबाइल पुलिस से पहले ही पीडि़ताओं के रिश्तेदार और हिन्दूवादी संगठन के लोगों के हाथ लग गया था। जिसमें उन्होंने वीडियो देखकर उसकी पिटाई कर दी थी।
दरअसल, पीडि़ताओं को र्वीिडयो वायरल हो रहा था। जिसके आधार पर हिन्दूवादी संगठन के लोग और पीडि़त महिलाओं के रिश्तेदारों ने मोहसिन की पहचान कर ली। वह उसकी अकादमी पर पहुंचे, पता लगा िकवह अब वहां नहीं आता है। काफी तलाशने के बाद उन्होंने बुधवार को उसे ढूंढ निकाला और उसका मोबाइल चेक किया।
मोबाइल में 100 से अधिक युवतियों के नम्बर सेव थे। इनमें से कुछ युवतियों से वह नियमित रूप से वाट्सएप पर अश्लील चैटिंग करता था। इनमें कुछ शाहीशुदा भी है। एक रिश्तेदार ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि जब मोहसिन के मोबाइल से यह सब मिला तो इतना गुस्सा आया कि उसकी पिटाई कर दी और उसके मोबाइल में युवतियों द्वारा दिये गये पैसों के स्क्रीन शॉट भी है।
देखिए, मोहसिन की पिटाई की 4 तस्वीरें…




मोहसिन को पता चला तो खजराना में छिप गया
एक पीड़िता के रिश्तेदार ने बताया- हम हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के साथ मोहसिन पर काफी समय से नजर रख रहे थे। मोहसिन को इस बात की भनक लग गई थी कि उसे कुछ लोग ढूंढ रहे हैं। इसके बाद से वह खजराना थाना इलाके में जाकर छिप गया। हमने उसे पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
नाबालिग ने लगाया बंधक बनाने का आरोप
मामले में एक हिंदू नाबालिग लड़की भी सामने आई है। वह हिंदूवादी संगठन के पास पहुंची थी। इस संगठन के सदस्यों के मुताबिक, लड़की द्वारकापुरी की रहने वाली है। वह मोहसिन के फ्लैट पर काम करने जाती थी। उसका आरोप है कि लॉकडाउन के वक्त मोहसिन ने उसे 15 दिन तक अपने फ्लैट पर बंधक बनाया। प्रेस से उसका हाथ जला दिया। जबदस्ती नॉनवेज खिलाने की कोशिश की। पीड़िता ने तंत्र क्रिया का भी आरोप लगाया है। हालांकि, उसने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

