रिलायंस मार्ट में बम है बम स्क्वॉड ने महज 30 मिनट किया डिफ्यूज और अंत बताया यह तो मॉक ड्रिल है
ग्वालियर. चंबल संभाग के मुरैना जिले में कंट्रोल रूम को 9.45 बजे सूचना मिली राजपूत ढावा के सामने मार्ट में बम रखा हुआ है इस सूचना से शहर में हड़कम्प मच गया। जैसे ही सूचना को कंफर्म किया गया। एएसपी सिटी आरएस नरवरिया ने शहर के पुलिस बल को एकत्र. करके घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही एसपी ललित शाक्यवार भी पहुंच गये। मौके पर पहुंची बम डिस्पोजल दस्ता ने मौके को देखने के बाद मार्ट में लगी भीड़ हटाया।
रिलायस मार्ट का निरीक्षण करने के बाद बम को तलाशा गया और इसके बाद बम को बम डिस्पोजल दस्ता ने बम ढूढने के बाद ही पूरे कौशल परिचय देते हुए महज 30 मिनट में बम को डिफ्यूज कर दिया। इससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी है।
यह तो मॉक ड्रिल थी
रिलायस मार्ट में बम होने की सूचना पर एएसपी सिटी आरएस नरवरिया घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने सारी कार्यवाही अपनी देख रेख करवाया है। यह मॉक ड्रिल थी यह जिला पुलिस की सतर्कता को परखने के लिये किया गया था और ऐसी मॉकड्रिल समय-समय पर होती रखना चाहिये। जिससे पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों में सर्तकता बनी रहती है।
आरएस नरवरिया, एएसपी, मुरैना

