Latestराज्य

रिटायर्ड पुलिस जवान का बेटा ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, कनपटी पर कट्टा लगाया और दबा दिया ट्रिगर

ग्वालियर. बहोडापुर में एक रिटायर्ड पुलिस जवान के बेटे ने खुद की कनपटी पर कट्टा लगाकर ट्रिगर दबा दिया। कनपटी में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। घटना शनिवार देर शाम की है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास रहने वाले रिश्तेदार घर पहुंचे तो घटना का पता लगा। मृतक सोफा के नीचे पड़ा था। सीधे हाथ की तरफ की कनपटी में गोली लगी थी और उल्टे हाथ में कट्टा था। घटना के समय उसकी मां पास ही विनय नगर में छोटे भाई के घर गई थी। मृतक की शादी नहीं हुई थी, जबकि छोटे भाई की शादी हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि तन्हाई के चलते उसने यह कदम उठाया है फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है।

क्या है पूरा मामला
शहर के बहोड़ापुर शब्द प्रताप आश्रम निवासी भोला शर्मा (32) पुत्र कृष्ण नारायण शर्मा घर के नीचे ही भोला शंकर किराना एवं जनरल स्टोर के नाम से शॉप चलाते थे। भोला के पिता कृष्ण नारायण शर्मा पुलिस विभाग में बतौर आरक्षक (चालक) पदस्थ थे। रिटायर्ड होने के बाद वर्ष 2016 में उनका निधन हो गया था। घर में भोला और उसकी मां रहते हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है एक छोटा भाई शिवा उसकी भी दो साल पहले शादी हो चुकी है वह पास ही विनय नगर में अलग रहता है। शनिवार शाम को भोला की मां छोटे भाई के घर गई थी। घर पर भोला अकेला था। तभी देर शाम अचानक गोली चलने की अवाज आई और आसपास उनके अन्य रिश्तेदार दौड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि सोफा से टिका भोला खून से सना पड़ा था। उसने देशी कट्‌टे से कनपटी में गोली मार ली थी। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी। टीआई बहोड़ाप़ुर थाना अमर सिंह मौके पर पहंुचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी समय भोला की मां और भाई भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट से स्पॉट की जांच कराने के बाद शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में मामला खुदकुशी का ही माना जा रहा है। परिजन ने किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet