Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राहुल गांधी को जाना था हेलीकॉप्टर, लेकिन एयर क्लीरेंस न मिलने से गये सड़क मार्ग से पहुंचे शिवपुरी

ग्वालियर. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक दिन के ब्रेक के बाद सोमवार को दिल्ली से वापिस लौट आये भारत जोड़ो न्याय यात्रा शिवपुरी से शुरू करनी थी। सुबह 8.30 बजें राहुल गांधी दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे और यहां से हेलीकॉप्टर से उनर्को शिवपुरी पहुंचना था। ग्वालियर में लगातार 2 दिन से वर्षा और सोमवार को भी आसमान में बादल होने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिये एटीसी का एयर क्लीयरेंस नहीं मिला। जिसके चलते राहुल गांधी को सड़क मार्ग से पनिहार, घाटीगांव, मोहना होते हुए शिवपुरी पहुंचे हैं। यहां से उन्होंने अपनी यात्रा उसी स्वरूप में शुरू की है, जैसी 03 मार्च को होनी थी।
क्या है पूरा मामला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ मध्य प्रदेश में हैं। दो मार्च को राहुल गांधी की यात्रा धौलपुर राजस्थान से मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश की थी। दो मार्च को मुरैना मंे सभा व रोड शो के बाद यात्रा ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर में राहुल गांधी ने रात्रि विश्राम किया। इसके बाद 03 मार्च को सुबह वह अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाआें व पूर्व सैनिकों से मिले उसके बाद घाटीगांव होते हुए मोहना पहुंचे थे । मोहना मंें सभा करने के बाद राहुल गांधी की यात्रा को शिवपुरी में प्रवेश करना था। लेकिन बिहार पटना में विपक्षी दलांे की एक बड़ी रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी ने अपनी यात्रा को एक दिन के लिए रोकते हुए पटना रवाना हो गए थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 04 मार्च सोमवार को राहुल गांधी को सुबह 8.10 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट आना था और यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए शिवपुरी पहुंचकर वहां से आगे की यात्रा को वापस ज्वाइंन करना था।
मौसम नहीं था साफ, हेलीकॉप्टर उड़ना संभव नहीं
सोमवार की सुबह जब राहुल गांधी विशेष विमान से ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचे तो यहां मौसम खराब था ऐसे हेलीकॉप्टर उड़ना संभव नहीं थां, वैसे राहुल गांधी का प्लान हेलीकॉप्टर से जाने का था लेकिन फिर सड़क मार्ग से शिवपुरी पहुंचे। उस वक्त ग्वालियर में हल्के, बादल व घाटीगांव, मोहना शिवपुरी में घने बादल थे। जिस वजह से उनको हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिये एटीसी से एयर टर्मिनल नहीं मिल सका। आखिरक में तय हुआ कि वह सड़ेक मार्ग से ही शिवपुरी जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet