Latestराज्य

राजीव प्लाजा के पास जोमाटो के डिलीवरी बॉय से दो बदमाश ने कट्टा अड़ाकर बाइक लूट ले गए

ग्वालियर. देर रात जोमाटो के डिलीवरी बॉय को बाइक सवार दो बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर लूटा। बाइक सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका फिर कट्टा तान दिया इसके बाद बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए और अपनी बाइक छोड़ गए। घटना राजीव प्लाजा के पास स्मार्ट सिटी पार्किंग के सामने की है। घटना के बाद तत्काल डिलीवरी बॉय इंदरगंज थाना पहुंचा और सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुबह 11.30 बजे घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है, शायद उसमें घटना से जुड़े कोई सबूत मिल जाएं क्योंकि एक बाइक लूटने और दूसरी छोड़ जाना पुलिस का समझ नहीं आ रहा है। वहीं छोड़ी गई बाइक भी पुलिस को चोरी की लग रही है और उसकी डिटेल निकलवाई जा रही है।

क्या है पूरा मामला
बहोड़ापुर स्थित लक्ष्मीपुरम निवासी 31 वर्षीय विश्वास पुत्र जयवंत फणवीस जोमाटो फूड चेन सर्विंस कंपनी में डिलीवरी बॉय है। गुरुवार रात वह गार्डन पैलेस में एक डिलीवरी पार्सल करने के बाद वापस अपने घर के लिए लौट रहा था। वह अपनी स्प्लेंडर बाइक पर सवार था। लौटते समय अचलेश्वर मंदिर पर दो मिनट रूककर दर्शन किए और आगे बढ़ गया। जयेन्द्रगंज होते हुए वह राजीव प्लास के पास वाली गली छप्परवाला पुल की तरफ मुड़ा ही था कि तभी स्मार्ट सिटी की पार्किंग के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया। इसके बाद एक बदमाश ने उस पर कट्‌टा तान दिया। एक बदमाश कट्टा ताने रहा जबकि दूसरे बदमाश ने अपनी बाइक छोड़कर उसकी गाड़ी स्टार्ट की और छप्परवाला पुल की तरफ भाग गया। एक बदमाश वहीं खड़ा रहा। यह देखकर विश्वास ने कुछ संघर्ष करने का प्रयास किया, लेकिन जब तक वह कुछ करता दूसरा आरोपी भी उसे धक्का देकर दौड़ लगाते हुए छप्परवाला पुल की तरफ भाग गया। इसके बाद घबराया हुआ विश्वास पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस तत्काल स्पॉट पर पहुंची और नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस ने लुटेरों द्वारा छोड़ी गई बाइक को थाने में रखवा दिया है। छोड़ी गई बाइक डिस्कवर है और उसके चोरी के होने की संभावना है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है

दोनों मुंह पर साफी बांधे हुए थे- डिलीवरी बॉय
लूट के शिकार डिलीवरी बॉय विश्वास ने बताया कि जैसे ही वह पार्किंग के पास पहुंचा था तो दो बाइक सवारों ने ओवरटेक कर रोका था। एक उसकी बाइक लेकर भाग गया। क्योंकि पीछे कंपनी का पार्सल रखने का बॉक्स लगा था इसलिए दूसरा नहीं बैठ पा रहा था। इसके बाद दूसरा साथी धक्का देकर भाग गया। दोनों मुंह पर साफी बांधे हुए थे जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों की उम्र 25 से 26 साल के बीच रही होगी। अंधेरा होने के कारण और ज्यादा कुछ नहीं दिखा है। पर जब वह जीवाएएमसी के पास से गुजर रहा था तो दो युवक उसे घूरकर देख रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris