LatestNewsराज्य

राजमाता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मोदी

ग्वालियर. ग्वालियर के नए एयर टर्मिनल के शुभारंभ के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का भी अनावरण भी कराया जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ग्वालियर के नए एयर टर्मिनल का भी भ्रमण करेंगे जिसमें उन्हें आगमन और प्रस्थान के स्थल दिखाए जाएंगे। रविवार को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की ओर से नए एयर टर्मिनल की वीडियोग्राफी कराई गई है जोकि पीएमओ भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नए टर्मिनल के वीडियो का अवलोकन करेंगे। रविवार दोपहर जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की टीम नए एयर टर्मिनल के प्रस्तावित समारोह स्थल पर पहुंची और तैयारियां देखीं। चार डोम लगाए जा रहे हैं जिनके पोल लगने का काम चल रहा है और संभावित 17 फरवरी तक टेंट-डोम लगने का काम पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम में डेढ़ लाख लोगों को जुटाने की तैयारी है।
बता दें कि ग्वालियर के नए एयर टर्मिनल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब इसके शुभारंभ की तैयारी है। 500 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट के साथ अन्य बड़े प्रोजेक्टों के शुभारंभ के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। तिथि फायनल होना बाकी है लेकिन संभावित तिथि 20 से 25 फरवरी हो सकती है। इसको लेकर ग्वालियर के अधिकारी लगातार वरिष्ठ स्तर पर संपर्क में हैं। नए एयर टर्मिनल की मुख्य इमारत के बगल से जो हैंगर बनाने के लिए बड़ा मैदान खाली पड़ा है वहीं कार्यक्रम स्थल रखा गया है। समारोह में ग्वालियर और चंबल संभाग के सभी जिलों से हितग्राहियों को दो हजार से ज्यादा बसों से लाया जाएगा और विशाल सभा को मोदी संबोधित करेंगे। इस दौरान लाभ वितरण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş