*यूएफबीयू के आह्वान पर 28 फरवरी शुक्रवार को में बैंकों की सभी शाखाओं में बेज वियरिंग*
ग्वालियर – बैंकों में पर्याप्त भर्ती, 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का कार्यान्वयन, लंबित अवशिष्ट मुद्दों का समाधान, पेंशन अपडेशन, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना, यूएफबीयू की अन्य मांगों का समाधान आदि को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस द्वारा 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के पूर्व के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के तहत 28 फरवरी शुक्रवार को बेज वियरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*अतः आज 28 फरवरी 2025 शुक्रवार को सभी साथियों ने बेज धारण किए ।* सभी बैंकों के द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों में अपनी मांगों से संबंधित वेज पहनकर अपना विरोध प्रदर्शित किया ।

