LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मेला परिसर में फिर से सब्जी मंडी लगाने के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर मेला की दुकानों को बचाया जाए- मेला व्यापारी संघ

ग्वालियर, श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना एवं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह को ज्ञापन देकर मांग की है कि ग्वालियर मेला परिसर में फिर से सब्जी मंडी लगाने के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर मेला की दुकानों को नुकसान से बचाया जाए।
व्यापारी संघ के अध्य्क्ष महेन्द्र भदकारिया, संजय दीक्षित, संयोजक उमेश उप्पल,प्र वक्ता अनिल पुनियानी, अरुण केन, राजीव चड्ढा, रामबाबू कटारे, आदि मेला व्यापारियों द्वारा ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा दिए गए आश्वासन एवं भरोसे के अनुरूप ही ग्वालियर मेला में इस वर्ष कुछ व्यापारीबन्धुओं ने अपनी दुकानें लगा ली थीं एवं मनोरंजन सेक्टर में भी झूले इत्यादि लगाए जा रहे थे लेकिन इसी बीच कोरोना की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना की तीसरी लहर रहने तक मेला न लगाए जाने संबंधी गाइडलाइंस बनाई गई है ।
मेला परिसर में सब्जीमण्डी बन्द करें – व्यापारीगण
अब सभी मेला व्यापारीगण इस बात से दुःखित, चिंतित व व्यथित हैं कि जिला प्रशासन ने एक बार पुनः लक्ष्मीगंज सब्जीमंडी को बंद कर उसे ग्वालियर व्यापार मेला में स्थानांतरित कर दिया है। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में भी सब्जीमंडी को ग्वालियर मेला परिसर में स्थानांतरित किया गया था, यहां मण्डी लगाने से मेला परिसर में बनी दुकानों, सड़कों, मैदान, शौचालयों, सीवर लाइन, पानी की लाइन का भारी नुकसान हुआ था। सब्जी विक्रेताओं, खरीदारों की भीड़ के सैलाब एवं सब्जी की बोरियों से दुकानें टूटफूट गई थीं। मद्रास कैफे जैसी दुकानों एवं झूला सेक्टर में काफी नुकसान हुआ था। दूसरी लहर खत्म होने के बाद श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के दवाब में यहां से सब्जी मंडी हटा ली गई थी। इसके बाद मेला दुकानदारों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन भेंटकर उनके निर्देश पर प्रशासन से मिले सहयोग से खुद ही अपनी दुकानों की मरम्मत कराई थी। अब तीसरी लहर में एक बार फिर से यहां सब्जीमंडी लगाने से वही पुराने हालात फिर निर्मित होने का खतरा निर्मित हो गया है।
ग्वालियर मेला साल में दो-तीन महीने ही भरता है
मेला व्यापारियों ने ज्ञापन में इस बात पर भी चिंता जताई कि ग्वालियर मेला साल में 2-3 महीने ही भरता है, बाकी समय यहां असमाजिक तत्वों, संदिग्ध खानाबदोश लोगों का डेरा रहता है जो मेला की आधारभूत संरचना को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाते रहते हैं। मेला की चल-अचल संपत्ति की सुरक्षा के लिए ऐसे अवांछित लोगों को यहां से बेदखल करने के लिए भी प्रशासन को तत्काल ही कड़े कदम उठाने चाहिए। ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ ने विनम्र एवं मार्मिक आग्रह किया कि ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में फिर से सब्जी मंडी लगाने के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर मेला की दुकानों को नुकसान से बचाने के लिए आज ही आदेश जारी कर कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet pashagaming