मुरैना के सब्जी मंडी में लगी आग, दो दर्जन से ज्यादा दुकानें खाक
मुरैना. मुरैना जिले के कैलारस कस्बे की सब्जी मंडी में शुक्रवार रात आग लग गई। इसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा दुकानें खाक हो चुकी हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस बल पहुंचा। हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

