Newsराजनीतिराज्य

मुरार से 2 बच्चे गायब, थाने में हुई अपहरण की एफआईआर, मां बोली- मुझे बेहोश कर किया गया बच्चों का अपहरण

ग्वालियर. एक महिला को बेहोश कर उसके 2 बच्चों को एक परिवार अपहरण कर ले गया। घटना 19 अगस्त की दोपहर 3 बजे मुरार नदीपार टल मछली मंडी की है। जबकि महिला को होश आया तो बच्चे नहीं थे। पहले अपने स्तर पर तलाश किया फिर मुरार थाने पहुंची, 2 दिन तक पुलिस महिला की शिकायत पर गंभीर नजर नहीं आई। जिस पर महिला ने एसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी से शिकायत की है। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने 2 बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अपहरण बच्चों में एक तीन साल का बेटा भी है। जबकि दूसरी 15 माह की बच्ची है।
मुरार थाना इलाके के 7 नंबर चौराहा तपा तहसील के पास रहने वाली 25 वर्षीय महिला सरोज बरार एसपी कार्यालय पहुंची थी। यहां ऐसा बताया कि साल 2019में उसकी शादी संजू बरार के युवक से हुई थी। 2 वष्र के बाद उसका संजू लाइट की डीपी से चिपक गया था।जिस वजह से झुलस गया। इसके बाद मेंअपने बहन और जीजा के घर आकर रहने लगी थी। वह भीख मांग कर गुजारा करती है। 18 अगस्त को ज बवह 7 नम्बर चौराहे पर खड़ी थी तो उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। कुछ देर बातकरने के बाद ही पहचान हो गयी थी।
मछली खाते ही बेहोश, होश आया तो बच्चे गायब थे
मछली खाते ही वह बेहोश होकर पड़ी रही। होश आया, तो दोनों बच्चे गायब थे। साथ ही, वो महिला और उसका पति भी नहीं थे। उसने आसपास तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला, तो वह थाने पहुंची। मुरार थाना में पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी उसकी नहीं सुनी। उसे थाने से बाहर निकाल दिया। मुरार थाना पुलिस को तत्काल एक्शन लेने के लिए कहा गया था। जिस पर बुधवार को अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CCTV खंगाल रही पुलिस
मुरार थाना पुलिस महिला के बताए अनुसार जहां-जहां वह गई थी, वहां-वहां CCTV फुटेज खंगाल रही है। उसके बच्चे ले जाने वाली अज्ञात महिला और उसके पति का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *