मां पीताम्बरा जयंती पर निकले वाली शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, नरोत्तम मिश्रा की समीक्षा
ग्वालियर. मां पीताम्बरा जयंती एवं दतिया गौरव विस का ऐतिहासिक आयोजन हो इसके लिये की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को पीताम्बरा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में की। आयोजना के संबंध में मौजूद लोगों ने अपने-अपने सुझाव भी दिये। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि आयोजन के लिये जो समितियां बनाई गयी है। उन्हंे जो जबावदेही आयोजन हेतु सौंपी गयी है। उसे पूरी निष्ठा एवं समर्पण की सेवा भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा है कि दतिया में 4 मई को मां पीताम्बरा जयंती दतिया गौरव दिवस पर बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति हमारा मेहमान है। इस भाव को लेकर प्रत्येक दतियावासी अतिथि देवों भवः के रूप में आदर सत्कार करना है।
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो
जिससे बाहर आने वाले आगन्तुकों यानी अतिथि को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। जिले के ऐसे नागरिक जो प्रदेश समेत देश एवं विदेशों में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवायें देकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन लोगों को भी विधिवत समय से पूर्व आमंत्रण भेजे जाये। जिससे वह इस आयोजन में सहभागी बन सके और दतिया के विकास में अपना योगदान दें सके। 4 मई को निकलने वाले मां पीताम्बरा रथ यात्रा के मार्ग का जीर्णोद्वार कार्य कराने के संबंधित विभाग को उन्होंने निर्देश दिये।
हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा और होटल निःशुल्क
बैठक में बताया गया है कि 4 मई को निकलने वाली शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। रथ के मार्ग पर लाल कारपेट भी बिछाया जायेगा। बैठक के माध्यम से नगर में स्थित होटल संचालकों से भी आग्रह किया गया है कि 4 मई को मां पीताम्बरा जयंती पर सभी होटल संचालक बाहर से आने वाले अतिथियों को निःशुल्क सेवा देंगे।
स्टेशन आगन्तुकों के लिये बनेंगे स्वागत काउंटर
रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड पर बाहर से आने वाले अतिथियों के स्वागत किये जाने के लिये स्वागत काउंटर भी बनाये जायेंगे। वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नगर के प्रवेश करने से पहले अलग-अलग स्थानों पर रखी जायेगी। बैठक में मां पीताम्बरा के रथ के साथ ही स्वामी जी के रथ निकालने पर चर्चा हुई।
26 अप्रैल को दतिया पहुंचेगा रथ
दतिया में 26 अप्रैल को पहुंचने की संभावना है। मनोज गोस्वामी ने बताया है कि समितियों की निरंतर बैठकें आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के दौरान निकलने वाला रथ 26 अप्रैल को आयेगा। यह रथ मैटल से निर्मित किया गया है। पीताम्बरा पुलिस चौकी को कंट्रोलरूम के रूप में भी बनाया जायेगा। जिससे किसी भी व्यक्ति को असुविधा होने पर तत्काल सहायता मिल सके।

