महिला टीआई ने सख्ती दिखाई तो विधायक प्रतिनिधि की निकली हेकड़ी
ग्वालियर. स्कॉर्पियों पर हूटर लगाकर रौब झाड़ रहे विधायक प्रतिनिधि को जब पुलिस ने रोका तो उसने रौब दिखाना शुरू कर दिया। स्वयं का दतिया -सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल का प्रतिनिधि बताकर पुलिस को हड़काना चाहा तो पुलिस ने पहले समझाया तो बार-बार जेब से फोन निकालकर चमकाने लगा।घटना बिजौली इलाके की है। इसी वक्त वहां एसडीओपी बेहट संतोष पटेल और टीआई बिजौली प्रीति भार्गव पहुंच गये।
महिला टीआई ने विधायक प्रतिनिधि को पहले समझाया। लेकिन वह रौब दिखाने लगा तो टीआई प्रीति भार्ग ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि चलों विधायक से बात कराओ। मैं उनसे पूछती हूं कि गाड़ी पर अवैध हूटर लगाकर घूमने की इजाजत किसने दी तो युवक की हेकड़ी निकल गयी । इसके बाद पुलिस ने गाड़ी से हूटर हटवाया और युवक पर जुर्माना भी लगाया।
महिला टीआई ने कहा- विधायक से बात कराओ तो निकली हेकड़ी
पुलिस जवानों से बहस होते देख बिजौली थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने स्कॉर्पियो चालक से कहा कि, चलिए आप विधायक प्रतिनिधि हो तो विधायक जी से बात कराओ। इस पर कुछ देर के लिए कार चालक यहां वहां देखने लगा और मोबाइल लेकर प्रयास करने की नौटंकी की। इसके बाद पुलिस समझ गई कि यह फर्जी है। पुलिस ने उसकी हेकड़ी निकालते हुए पहले गाड़ी पर लगा हूटर निकाला फिर अवैध तरीके से हूटर लगाने पर जुर्माना भी वसूला। इस दौरान वह बार-बार माफी भी मांगता हुआ नजर आया।

