भिण्ड. लहार तहसील के गांव में राजस्व टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला और पुरूष टीम पर ईंट, लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। पत्थर मारकर पटवारी का सिर फोड़ दिया। टीम शुक्रवार को यहां खेत का सीमांकन करने गयी थी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया। लहार थाने में हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में तहसीलदार को हटा दिया गया है।
लहार तहसील के केशवगढ़ गांव में रहने वाले मुकेश सिंह ने अपने खेत का सीमांकन कराने के लिये राजस्व विभाग में आवेदन दिया था। उसे शक था कि गांव के कुछ लोगों ने मेढ़ बनाकर खेत को दबा 4लिया है। शुक्रवार की दोहर लगभग 3 बजे टीम पटवारी राजकुमार सिंह, आरआई सहित 5 लोगों की टीम नपाई करने पहुंची थी। खेत की नपाई के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया। टीम ने समझााइश दी कि नपाई के बाद अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेत हैं। इसके लिये समय दिया जायेगा। बावजूद गांव वाले गाली गलौज कर सीमांकन रोके जाने का दबाव बनाने लगे।
लाठी डंडे से हमला
टीम ने गाली गलौज से कना किया, तो महिलाओं ने पुरूषों ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। इसमें पटवारी राजकुमार सिंह के सिर मंें चोट आई है। टीम ने लहार तहसीलदार और एसडीएम से इसकी शिकायत की और साथ ही थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
लहार के तहसीलदार बने नागौरिया
मामले में कलेक्टर ने इसे तहसीलदार की लापरवाही माना है। उन्होंने तहसीलदार उदय सिंह जाटव को हटाकर भिंड जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया है। उनकी जगह, लहार में प्रभारी तहसीलदार राजकुमार नागोरिया को भेजा गया है।बता दें कि उदय सिंह जाटव की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। पिछले दिनों सीमांकन के दौरान भी उनकी भूमिका पर सवाल उठे थे। भिंड से जाने वाली सर्वे टीम द्वारा सीमांकन में सहयोग न किए जाने की बात सामने आई थी।