महाकुंभ की भगदड़ में भितरवार का दंपत्ति परिवार लापता, मोबाइल भी नहीं लग रहा है
ग्वालियर. प्रयागराज के महाकुंभ में सोमवती अमावस्या के स्नान के दौरान हुई भगदड़ में भितरवार के वार्ड क्रमांक 6 के निवासी हरि साहू और उनकी पत्नी शंकुतला साहू के लापता होने की खबर सामने आयी है। दोनों 27 जनवरी को ट्रेन से प्रयागराज गये थे। मंगलवार की शाम 5 बजे तक परिजनों से दम्पत्ति की आखिरी बातचीत हुई थी। जिसमें उन्होंने रात्रि में स्नान करने की बात कहीं थी। सुबह परिजनों को कुंभ की भगदड़ की खबर मिली तो उन्होंने दम्पत्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा।
स्ुबह 11 बजे के करीब डबरा पिछोर के ग्राम पुट्टी निवासी अमरसिंह कुशवाह का फोन आया। उन्होंने बताया कि दम्पत्ति बिछड़ गये है। विशेषकर माताजी का कोई पता नहीं है। इसके बाद यह नम्बर भी बंद हो गया। हरी साहू के पुत्र राहुल ने बताया कि वह लगातार संपर्क करने का प्रया कर रहे है। एक अन्य व्यक्ति, जो कि उनके पिता को स्टेशन पर मिला था। दंपत्ति के बिछड़ने की पुष्टि की है। लेकिन उसका नम्बर भी बाद में बन्द हो गया। परिवार ने प्रयागराज की हेल्पलाइन पर भी संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है।

