ममता के पूजापाठ बोले गृहमंत्री-टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाले अब हिन्दुओं की सोच रहे तो यही अच्छे दिन हैं
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री एवं पश्चिम बंगाल के चुनाव की जिम्मेदारी मिलने के बाद अल्पप्रवास पर ग्वालियर आये नरोत्तम मिश्रा ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते बोले विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन भरने से पूर्व ममता बनर्जी के पूजा पाठ करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग, जिहादियों का समर्थन करने वाले लोग आज हिन्दुओं का समर्थन कर रहे हैं। इससे अधिक अच्छे दिन क्या चाहिये और इसके बाद वह अपने वाहन में सवार होकर एयरपोर्ट के लिये रवाना हो गये क्योंकि गृहमंत्री को देहरादून के तय कार्यक्रम में पहुंचना था।
सिंधिया के सवाल पर बोले तो -खुद ही जनता भाजपा को वोट देती है
बुधवार की दोपहर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये थे और अपने बंगले पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सवालों के जवाब दिये। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के राहुल गांधी के सिंधिया पर दिये गये बयान पर भी चुटकी ली और बोले ‘‘अब पछताये क्या होत, जब चिडि़या चुघ गयी खेत’’ गृहमंत्री ने कहा है कि जो कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी 2 वर्ष में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाये, अब क्या करेंगे और साथ ही कहा पीएम नरेन्द्र मोदी जब बोलते हैं तो जनता को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिये उत्साहित करते हैं और जब राहुल गांधी बोलते हैं तो जनता खुद ही भाजपा को वोट देती है।
ईवीएम में आत्मा हो तो कभी माफ नहीं करती
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले कि इस बात से कांग्रेस ने एडवांस में ही अपनी हार स्वीकार करली है। कमलनाथ इसी ईवीएम से जीतकर मुख्यमंत्री बने थे भूल गये? अगर ईवीएम की आत्मा होती तो कमलनाथ को कभी माफ नहीं करती।
सचिन पायलट को बनाओ अध्यक्ष
गृहमंत्री का कहना है कि यदि कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर कोई नहीं मिल रहा है और युवा नेतृत्व लाकर प्रयोग करना चाहते हैं तो सचिन पायलट को अध्यक्ष बना दे, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे और वैसे भी राहुल पुशअप लगाकर खुद को मजबूत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं तो कांग्रेस को मजबूत बनाये तो अच्छा लगेगा।

