मप्र में विधानसभा सत्र को लेकर आज होगी सर्वदलीय बैठक
भोपाल. विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चले और सारगर्भित चर्चा हो इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को सर्वदलीय बैठक करेंगे। इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ सदस्यों के साथ चर्चा की जाएगी और इस बात पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा कि प्रश्नकाल बाधित न हो। प्रश्नकर्ता को पश्न का पूरा अवसर दिया जाए। पिछले कुछ सत्रों में यह देखा गया है कि प्रश्नकाल वाद-विवाद में ही निकल जाता है और प्रश्नकर्ता को मौका ही नहीं मिल पाता है।
कर्मचारियों ने 22 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी
कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अड़े हुए है, लगातार दबाव बना रहे है। शनिवार को मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने नए प्रविधानों से कर्मचारियों को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी है। यह भी कहा है कि पुरानी पेंशन चालू करने के लिए लगातार सरकार से पत्राचार कर रहे है लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। 2 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि लाखें कर्मचारियों के वेतन से काटी जाने वाली राशि एक कंपनी को दी जा रही है वहीं कंपनी संबंधित कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर 500 से 1000 रुपये पेंशन का भुगतान करती है।

