मप्र में तूफान Dana मचाएगा तबाही, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
भोपाल. अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर जिों में आंशिक बादल छाने लगे है इसके साथ ही इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। इसी क्रम में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक खंडवा में 42 मिलीमीटर वर्षा हुई।
इंदौर संभाग में और बारिश की संभावना
प्रदेश में सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। प्रदेश के 9 शरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इनमें रायसेन, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, टीकमगढ, उमरिया एवं मलाजखंड शामिल है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार को भी इंदौर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। कर्नाटक के तट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात अभी भी मौजूद है।

