मजिस्ट्रेट ने चेक किए पेट्रोल पंप के मीटर
ग्वालियर. शहर में मजिस्ट्रेट चेकिंग के लिए सीजेएम सज्जन सिंह सिसौदिया बाजार में निकले। उनके साथ फूड विभाग के अधिकारियों सहित नपा का अमला एवं ट्रैफिक पुलिस की टीम मौजूद रही। इस दौरान मजिस्ट्रेट ने ग्वालियर नाके पर रुककर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
11 दुकानों के नपा ने काटे चालान, भरा सामान
मजिस्ट्रेट चेकिंग के बाद नगरपालिका के अमले ने शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड पर उन दुकानों के चालान काटे, जिनकी दुकान का सामान सडक़ तक रखा हुआ था। एक दुकान के बाहर सडक़ पर रखे बक्सों को नपा की मदाखलत टीम ने नपा के डंपर में भर लिया। नपा की इस कार्रवाई का असर कोर्ट रोड सहित पूरे बाजार में कुछ ऐसा हुआ कि जो दुकानदार अपनी दुकान का अधिकांश सामान सडक़ पर रखे हुए थे, उन्होंने पूरा सामान दुकान के अंदर समेट लिया, जिसके चलते कोर्ट रोड आज दोपहर बाद कुछ अधिक चौड़ी नजर आने लगी।
13 चालान काटे
पीएस होटल व पेट्रोल पंप के अलावा 11 अन्य दुकानों सहित कुल 13 चालान कार्रवाई के दौरान काटे हैं। कार्रवाई के दौरान कोर्ट रोड की एक दुकान का वो सामान जो सडक पर रखा था, उसे गाड़ी में भरवाया। बाजारों में अतिक्रमण पर इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
योगेश शर्मा, सेनेट्री इंस्पेक्टर नपा शिवपुरी

