Newsराजनीतिराज्य

मंत्री ने घोसीपुरा क्षेत्र की बस्तियों में घूमकर बताया कहाँ बननी है सड़क, कहाँ डलनी है सीवर लाइन और कहाँ लगनी हैं स्ट्रीट लाइट 

ग्वालियर सोमवार की शाम प्रभारी कलेक्टर विवेक कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर एवं नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ घोसीपुरा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर इन बस्तियों की बुनियादी समस्याओं से अधिकारियों को रूबरू कराया। भ्रमण के दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल, पार्षद श्री अनिल सांखला व श्री महेन्द्र आर्य सहित अन्य पार्षदगण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण भी मंत्री श्री तोमर के साथ मौजूद रहे।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त से कहा कि इन बस्तियों में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सड़क, सीवर लाइन व स्ट्रीट लाइट का काम कराएँ। यदि बजट की कमी हो तो इसके जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराएँ, इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह कर मंजूर कराया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि नई सड़क का निर्माण व नई सीवर लाइन की स्वीकृति मिलने का इंतजार न करें, उससे पहले तात्कालिक रूप से सड़कों के गड्ढे भरवाकर मरम्मत करें और पुरानी सीवर लाइनों को साफ कराकर सुचारू करें। इस काम में देरी न हो।
इससे पहले ऊर्ज मंत्री ने घोसीपुरा रेलवे स्टेशन परिसर में इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्रीय निवासियों के साथ संवाद कर उनकी समस्यायें सुनीं। घोसीपुरा पुराने रेलवे स्टेशन परिसर में रात के समय असमाजिक तत्वों के जमा होने की ओर क्षेत्रीय निवासियों द्वारा ध्यान आकर्षित किए जाने पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि यहाँ पर पुलिस चौकी स्थापित करें। उन्होंने कहा कि जब तक इस क्षेत्र में बहोड़ापुर, जनकगंज व इंदरगंज पुलिस थानों की सीमा का निर्धारण नहीं हो जाता है तब तक यहाँ पर नियमित पुलिस गश्त लगाएँ। साथ ही असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें, जिससे असमाजिक तत्वों में खौफ कायम हो और यहाँ के निवासियों को कोई‍ दिक्कत न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet