भ्रष्टाचारियों पर भाजपा एवं कांग्रेस मेहरबान है दोषी अधिकारियों को किया बहाल- रोहित गुप्ता

भाजपाई झूठे मुकदमे लगाकर आम आदमी पार्टी की आवाज को दबाना चाहते हैं
ग्वालियर –उक्त प्रेस वार्ता में प्रेस के साथियों से चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी रोहित गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि ग्वालियर चेतकपुरी की गुफा नुमा सड़क का मामला प्रदेश एवं देश में चर्चित होने के बाद आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया तो जिलाधीश ने एक कमेटी बनाकर समूचे मामले की जांच कराई जिसमें सड़क निर्माण में अनियमिताएं पाई गई भोपाल एवं वैज्ञानिकों के जांच दल ने निरीक्षण किया जिस पर से निगमायुक्त ने कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल एवं सुरेश अहिरवार को जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबित कर दिया था लेकिन निलंबन का यह आदेश मात्र पौने दो माह ही टीका क्योंकि इसके लिए कांग्रेस शासित महापौर काउंसिल ने उनकी भरपूर मदद की और निगमायुक्त द्वारा पुष्टि के लिए भेजे गए प्रस्ताव को दो बार लौटा दिया इसी विषय पर मंगलवार को निगम युक्त के स्थान पर अपर आयुक्त विजय राज ने सिंघल और अहिरवार को बहाल करने के आदेश जारी कर दिए एवं अधीक्षण यंत्री जे पी पारा एवं ठेकदार हकीम शर्मा पर कोई भी कार्यवाही आज तक नहीं की गई, निगम उपयंत्री आशीष के ठेकेदार से कमीशन में रुपए के लेन देन के ऑडियो वायरल हो रहे है लेकिन इनपर भी कोई FIR भाजपाइयों द्वारा नहीं करवाई जाती है ग्वालियर शहर में भाजपा एवं कांग्रेस की सांठगांठ से भ्रष्टाचारियों को बचाया जा रहा है ।
आगे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रोहित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि चेतकपुरी के बाद झांसी रोड पर सड़क धसकी, हनुमान चौराहा पर, आनंद नगर बी ब्लॉक में, गैंडे वाली सड़क, भूतेश्वर मंदिर के पास, गोविंदपुरी, सागर ताल रोड, आनंद नगर में,गोरखी रोड पर, सिंधी कॉलोनी में सड़क धसकी बड़ी बड़ी गाड़िया फंसी, ट्रांसपोर्ट नगर की इतनी दुर्दशा है कि वहां के लोगों ने ट्रांसपोर्ट नगर का नाम नरक नगर रख दिया, दीनदयाल नगर, पिंटू पार्क में भी बहुत ही बुरा हाल है वहां पर लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है पूरे ग्वालियर को स्मार्ट सिटी की जगह भाजपा एवं कांग्रेस ने मिलकर गड्ढा सिटी बना दिया है किसी भी भाजपा एवं कांग्रेस के नेता ने आज तक किसी भी भ्रष्ट ठेकेदार एवं अधिकारी के विरुद्ध कोई FIR नहीं करवाई ।
चार-चार इंजन की सरकार
केंद्र में भाजपा की सरकार प्रदेश में भाजपा की सरकार दक्षिण विधानसभा में विधायक एवं मंत्री एवं पार्षद बीजेपी के चार-चार इंजन की सरकार, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का घर, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता का घर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा का घर इतने दिग्गज नेताओं के घर होने के बावजूद भी वहां की जनता सड़कों की बदहाल व्यवस्था से परेशान हो रही है और चार-चार इंजन की सरकार फेल हो रही है जब इस खस्ता हाल सड़कों की आवाज को उठाकर आम आदमी पार्टी ने पदयात्रा की तो हमारे विरुद्ध भाजपा के नेता झूठे मुकदमे लगा रहे हैं हमारी आवाज को दबाने एवं डरने का कार्य कर रहे हैं ग्वालियर पुलिस भाजपा की एजेंट बनकर काम बनकर तत्काल बिना जांच के मुकदमे लिख रही है यह घोषित आपातकाल है भाजपा की तानाशाही है हमारा अभियान ||जहां सड़क पर गड्ढा होगा ||
|| वहां भाजपा का झंडा होगा ||
जारी रहेगा भाजपा एवं कांग्रेस की मिली भगत से ग्वालियर की दुर्दशा हो रही है जिसको लेकर हम एक बड़ा आंदोलन करेंगे आप प्रदेश सहसचिव अमित शर्मा एड ने मीडिया को बताया कि ग्वालियर नगर निगम में बीजेपी कांग्रेस का छुपा गठबंधन चल रहा है कांग्रेस महापौर बीजेपी के सभापति मिल के एक दूसरे के मिल्क कार्य कर रहे हैं ग्वालियर की सड़कों के कमिश्नर और भ्रष्टाचार पर दोनों निगम में मिलकर मलाई खा रहे हैं और मिलकर भ्रष्टाचारी ठेकेदारों और भ्रष्ट्र अधिकारियों को बचाने का कार्य कर रहे हैं ग्वालियर की जनता ने कांग्रेस की सरकार नगर निगम में बड़े उम्मीद के साथ बने लेकिन जनता के कार्यों की बात आती है तो एक दूसरे पर पाली में गेंद फेंकने अनुराग कुश्ती के कार्य करते हैं लेकिन बात जब मलाई खाने की आती है दोनों लोग मिल जाते हैं कांग्रेस के एम आई सी में भ्रष्ट ठेकेदार अधिकारियों को बचाने का कार्य किया गया जो की बहुत दुखद है आम आदमी पार्टी लगातार ग्वालियर की जनता के लिए संघर्ष जमीन पर कर रही है ग्वालियर की शराब सड़कों सीवर की समस्याओं के लिए आम आदमी पार्टी लगातार जमीन पर जनता के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी पर लगातार फिर अध्यक्ष की आ रही है बीजेपी की सरकार में पुलिस प्रशासन बीजेपी का एजेंट बनकर कार्य कर रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी लगातार ग्वालियर की समस्या जनता के साथ डट के खड़ी है एक थाने में नहीं प्रत्येक थाने में अगर फिर कर दें तब भी आम आदमी पार्टी को मनोबल को नहीं छोड़ पाएंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी हद तक लड़ाई करने को तैयारनगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन आने वाले समय में हमारी पार्टी करने जा रहे हैं

