Latestराज्यराष्ट्रीय

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद गैंग की धमकी, सामने आकर मार डालेंगे

भोपाल. भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे जान से मारने की धमकी भरा फोन आया। आरोपी ने दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया। फोन पर धमकाते हुए बोला- तुम्हारी हत्या होने वाली है। सूचना देना थी तो दे दी। वह इसकी जानकारी एडवांस में दे रहा है। साध्वी ने हत्या का कारण पूछा तो आरोपी बोला कि जल्द ही पता चल जाएगा। साध्वी बोलीं- जब मर जाऊंगी तो पता कैसे चलेगा। तुम तो मेरी हत्या कर दोगे। पहले ही बता दो। आरोपी ने धमकाते हुए कि मुसलमान पर जहर उगलना। मुसलमान को टारगेट बनाना। मुस्लिम से बैर करना। तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। हमारा आदमी जब मारेगा तो वह बताएगा कि क्यों मारेंगे। सामने आकर मारेंगे। साध्वी बोली- दम है तो सामने आकर दिखा।

कार्यालय से वापस आने पर कॉल आया
सांसद ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे वे भाजपा कार्यालय से घर लौटी। इसी दौरान अनजान नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चला कि साध्वी धरने पर बैठ गई हैं। हालांकि उन्होंने इसका खंडन किया।

दाऊद के अवैध धंधों को मुंबई में देखता है कासकर
इकबाल कासकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई है। 2017 में दर्ज किए गए तीन केसों की वजह से जेल में है। ये केस जबरन उगाही से जुड़े हैं। कासकर पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनइज्ड क्राइम एक्ट) लगी है। भाई दाऊद इब्राहिम के साथ मिलकर गैंग (डी कंपनी) चलाने का आरोप है। कहा जाता है कि कासकर डी कंपनी के अवैध धंधों को मुंबई में देखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş