Latestराज्यराष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में

मुंबई. क्रिकेट का वन डे वर्ल्ड कप अक्टूबर से नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। BCCI ने मैचों का शेड्यूल ड्राफ्ट तैयार कर ICC को भेज दिया है। ड्राफ्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद से होगी। ओपनिंग मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच यानी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद में एक लाख दर्शक क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वर्ल्ड कप फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। पाकिस्तान के मैच अहमदाबाद के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में होंगे। क्रिकेट वेबसाइट ESPNCRICINFO के मुताबिक, यह शेड्यूल ड्राफ्ट ICC ने वर्ल्ड कप खेलने वाली सभी टीमों को भेज दिया है। उनका फीड बैक लेने के बाद अगले हफ्ते फाइनल शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş