भारत ने किया स्मार्ट मिसाइल का परीक्षण, चीन और पाकिस्तान की बढ़ी परेशानी
नई दिल्ली. एक ऐतिहासिक मिशन के तहत भारत ने अपने हाईब्रिड वेपन सुपरसोनिक मिसाइल एस्सिटिड रिलीज और टॉपपीड़ो (स्मार्ट) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
एक और कामयाबी डीआरडीओ की
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन को मिली सफलता की जानकारी देते हुए कहा है कि नई ताकत हासिल होने के बाद अब एंटही सबमरीन वारफेयर के दौरान भारत की सुरक्षा और मजबूत हो गयी है। रक्षामंत्री ने मिशन को मिली कामयाबी के लिये डीआरडीओ और अन्य सहयोगियों को कामयाबी की बधाई देते हुए सराहना की। यह एक हाईब्रिड हथियार प्रणाली है जहां 2 अलग हथियारों की क्षमताओं को एक हथियार प्रणाली के तौर पर विकसित किया जाता है। इससे उनकी क्षमता बढ़ जाती है। नया हथियार, पहले वेपन्स की क्षमता और रफ्तार की तुलना में अत्याधुनिक है।
स्मार्ट एक सुपरसोनिक एंटी मिसाइल है जिसका मध्यम भार वाला टारपीडो, पेलोड के रूप में अटैच है। इसी के साथ इसे सुपरसोनिक एंटी सबमरीन मिसाइल के रूप् में काम करने वाला अत्याधुनिक हथियार के तौर पर जाना जाता है।

