Uncategorized

भारत औ पाक 23 फरवरी को दुबई में खेला जायेगा, अब देखना किस पलड़ा भारी होगा

IND Vs PAK Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में रव‍िवार (23 फरवरी) को मैच

दुबई. भारत-पाकिस्तान का हाईप्रोफाइल मुकाबला चैम्पियंस ट्रॉफी में रविवार 23 फरवरी को होने वाला है। यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ह ोने वाले इस मुकाबले के लिये भारत के लिये एक आंकड़ा 2ाानदार और दिल को सुकून देने वाला है। इस मैदान पर टीम इंडिया दो बार पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेलना है। दोनों ही बार टीम इंडिया को विजय मिली है। अब भारत के पास इस मैदान पर पाकिस्तानी टीम के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है।
दोनों देश 19 सितम्बर 2018 को एशिया कप में यहां पहली बार भिड़े । तब भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। तब पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाये। ’प्लेयर ऑफ द मैच‘ भुवनेश्वर कुमार ने 7 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके।
केदार जाधव 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह 2 विकेट ने भी गेंदबाजी में जलवा बिखेरा, रनचेज करते हुए कप्तान रोहित शर्मा 52, चमके। वहीं तब ओपनर रहे शिखर धवन 46, के बाद दिनेश कार्तिक 31 और अंबति रायडू ने भी शानदार इनिंग्स खेली।
दुबई में ही 23 सितम्बर 2018 को एक बार फिर दोनों देश ’सुपर-फोर‘ में एक -दूसरे के आमने -सामने आये पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 237/7 का स्कोर बनाया। शोएब मलिक ने 78 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान रोहित (111) और शिखर धवन (114) के शतकों की बदौलत भारत ने 9 विकेट से यह मैच जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *