तेलंगाना में टनल धसने से फंस गये 8 मजदूर
नागरकूरनूल. तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले की निर्माणाधीन टनल में घटना घटी है। यहां एक टनल का हिस्सा धंसने के बाद 6 मजदूर उसके मलबे में फंस गये है। मजदूरों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। फिलहाल यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि फंसे हुए श्रमिकों की संख्या 6 या 8 है।
हादसा तेलंगाना के नागरकुरनुल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर के निर्माणाधीन हिस्से में शनिवार को हुआ है। यहां नहर की छत का एक हिस्सा ढह गया। ऐसा बताया जा रहा है कि निर्माण कंपनी की टीम आकलन के लिये सुरंग के अन्दर गयी हुई और सत्यापन कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एजेंसी को बताया है कि कम्पनी की ओर से दी गयी। जानकारी के अनुसार 6 से 8 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।
सीएम ने अधिकारियों से कहा मदद उपलब्ध कराये
सीएम कार्यालय की ओर से इस मामले में बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए है। सीएम रेवंत रेड्डी ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत कार्य के लिये घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। सीएम के निर्देश पर राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तमकुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी विशेष हेलीकॉप्टर से घटनास्थरल के लिये रवाना हो गये हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों ने दिये निर्देश
दुर्घटना पर चिंता जताते हुए केन्द्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने दुर्घटना की वजहों की जानकारी ली और अधिकारियों से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिये कहा। उनके कार्यालय की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों से घायलों का इलाज उपलब्ध कराने को भी कहा है।

