भारतीय रेल चलाने के लिये रेल मंत्रालय को मिले 120 आवेदन
नई दिल्ली. रेल मंत्रालय के निजी रेलगाड़ी परिचालन के लिये निकाले गये पात्रता आवेदन में 15 कंपनियों ने रूचि दिखाई है जिसमें एलएंडटी, जीएमआर और वेलस्पन जैसी कंपनियों से मंत्रालय को 1000 से ज्यादा आवेदन पत्र प्राप्त हुए है।
रेलवे को कुल 120 आवेदन मिले
इसके अलावा एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, मालेमपति पॉवर प्राइवेट लिमिटेड, मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड, आरके एसोसिएट्स एंड होटलियर्स प्राइवेट लिमिटेड, साइनाथ सेल्स एंड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड और वेलस्पन एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने भी आवेदन किया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘12 क्लस्टर के लिए 15 कंपनियों की ओर से 120 आवेदन प्राप्त हुए हैं।’
151 पटरियों पर ट्रेन चलाने की प्लानिंग
रेल मंत्रालय की लोक निजी भागीदारी के तहत 151 रेलमार्गो पर यात्री ट्रेन का परिचालन निजी हाथों में सौंपने की प्लानिंग है। मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि आवेदन करने वाली 15 कंपनियों में से 14 भारतीय और एक स्पेन की कंपनी है।
12 अलग क्लस्टर में चलनी है निजी रेल
मंत्रालय ने 12 क्लस्टर के तहत 140 प्रस्थान-गंतव्य स्टेशनों के लिए एक जुलाई को पात्रता आवेदन का प्रस्ताव प्रकाशित किया था. यह उसकी 151 रेलमार्गों पर निजी रेलगाड़ी परिचालन योजना का हिस्सा है। इनमें 12 आवेदन दिल्ली-2 और मुंबई-2 क्लस्टर के लिए हैं। 11 बेंगलुरू, 10-10 प्रयागराज, सिकंदराबाद, जयपुर और दिल्ली-1 क्लस्टर के लिए हैं। इसके अलावा नौ-नौ आवेदन चंडीगढ़, हावड़ा, पटना, मुंबई-1 और चेन्नई क्लस्टर के लिए हैं।
भारतीय कंपनियों ने दिखाई अधिक दिलचस्पी
रेल अधिकारियों के अनुसार मंत्रालय ने इसं सबंध में कंपनियों से पात्रता आवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किये थे। मंत्रालय को अरबिंद एविएशन, भेल, कंस्ट्रक्शन वाई ऑक्सीलियर डी फैरोकैरिज, क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, गेटवे रेल फ्रेंट लिमिटेड, जीएमआर हाइवेज, भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपर्स लिमिटेड से आवेदन प्राप्त हुए है।

