भाजपा में शामिल हो गये 34 कांग्रेस नेता
भोपाल. मप्र की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री ने 215 करोड़ रूपये के अलग-अलग विकास कार्यो का ई-लोकार्पण किया। इस बीच विधायक रामेश्वर शर्मा, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई घोषणायें करते हुए। कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं, सबसे बड़ी बात यह रही है कि भोपाल ग्रामीण से 30 से अधिक कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।
35 से ज्यादा कांग्रेसी ,बीजेपी में शामिल
नीलबड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोपाल ग्रामीण से 35 से ज्यादा कांग्रेस नेता BJP में शामिल हो गए. इसमें 4 सरपंच समेत 3 पंचायतों के लोग BJP में शामिल हुए। वहीं इस पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि लोग मोदी और शिवराज के काम से लोग प्रभावित हैं। बीजेपी में सभी का स्वागत हैं। जो पार्टी में शामिल हुए हैं, वो गांव के प्रमुख लोग थे और कांग्रेस के लिए लंबे समय से काम कर रहे थे।

