भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, गोरखपुर से सीएम योगी लड़ेंगे चुनाव
लखनऊ. बीजेपी ने पहले व दूसर चरण के यूपी चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 107 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। धर्मेंद्र प्रधान व अरूण सिंह ने भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने 53 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं सपा व रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। भाजपा ने दोनों विपक्षी पार्टी की लिस्ट आने के बाद अपने 107 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। गोरखपुर सीट से सीएम योगी व कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
मकर संक्रांति पर भारतीय जंनता पार्टी ने यूपी के पहले चरण व दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में पहले चरण की 58 सीटों में से 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 सीटों पर उम्मीदवारों को नामों की घोषणा की गई है। दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान ने अरुण सिंह के साथ मिलकर लिस्ट जारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने ही उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची जारी की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सहप्रभारी अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम काट दिए गए हैं। लिस्ट में बहुत से नए चेहरों को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। भाजपा ने कांग्रेस सपा- रालोद ओर बहुजन समाज पार्टी की लिस्ट जारी होने के बाद जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया है। भाजपा की लिस्ट में ऐसे लोगों का नाम रखा गया है जिनकी किसानों की बेच अच्छी लोकप्रियता है। भाजपा ने 105 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने अपने 85 सिटिंग विधयाकों में से 63 को दोबारा से टिकट दिया गया है। 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया है।

