LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बोले सिंधिया- गुलाम स्वयं आजाद हो गये, बाढ़ग्रस्त इलाके में भाईयों का हौंसला बढ़ाने जा रहा हूं, सबलगढ़-श्योपुर और भिंड मुरैना जायेंगे

ग्वालियर. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में निकलने से पहले शनिवार की सुबह रानीमहल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिये जा रहा हूं समूचे अंचल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा रहा हूं। इस संकट के समय क्षेत्र की जनता का हौसला बढ़ाने के लिये जा रहा हूं। क्योंकि मप्र सरकार उनकी मदद के लिये तैयार है। सीएम ने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया है। बाढ के बीच में फंसे एक-एक व्यक्ति को गांव से वायुसेना के हेलीकाप्टर से रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान या कैम्प तक पहुंचाया गया है। वहां किस प्रकार से राहत दी जा रही और क्या जरूरत है मैं इसकी समीक्षा करूंगा। बाढ़ में फंसे हमारे भाईयों के लिये हर संभव मदद के लिये प्रयास करूंगा।
स्वयं आजाद हो गये गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस से 50 वर्षो से जुड़े दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कई माह और सालों से स्पष्ट है कि कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति क्या हैं, मैं तो भाजपा का कार्यकर्ता हूं, लेकिन अंत में कहूंगा कि गुलाम नबी आद अब स्वयं आजाद हो गये हैं।
ग्वालियर चम्बल संभाग इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। श्योपुर, मुरैना, भिण्ड और गुना लगभग 500 से अधिक गांव नदियों में आये उफान की वजह प्रभावित हो गये हैं। हर जगह सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि ज्योतिरादित्य ने अपने ग्वालियर के 2 दिवसीय दौरे को बाढ़ प्रभावित दौरों में बदल दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर में अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर पूरा समय बाढ़ प्रभावित के लिये दिया है। पहले वह शनिवार की सुबह 11 बजे ग्वालियर आ रहे थे। लेकिन बदले हुए कार्यक्रम के चलते वह राजधानी एक्सप्रेस से शुक्रवार की रात 11.10 बजे ग्वालियर पहुंच गये हैं। ग्वालियर पहुंचने के बाद वह रात को जयविलास पैलेस में आराम करने के बाद शनिवार की सुबह श्योपुर के लिये रवाना हो गये है। रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की है। उन्होंने बताया है कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों के पास जा रहे हैं।

यह है सिंधिया का कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री 27 अगस्त शनिवार की सुबह 8.30 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से हैलीकाप्टर द्वारा श्योपुर के लिये रवाना हो गये हैं। वहां से वह सबलगढ़ पहुचेंगे और इसके बाद मुरैना व भिण्ड जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिये निकले हैं। रविवार 28 अगस्त की दोपहर 12 बजे ग्वालियर से गुना व अशोकनगर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडितों से मिलने के लिये जायेंगे। इसके बाद गुना से भोपाल जायेंगे और वहां से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

बाढ़ प्रभावित की हर संभव मदद होगी

सिंधिया ने श्योपुर निकलने से पहले बात करते हुए बताया कि बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को बचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार सारे प्रयास कर रही है। हर एक शख्स को सुरक्षित किया जा रहा है। उनको राहत दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने खुद दौरा किया है और समूचे बाढ़ प्रभावित इलाके में मैं खुद जा रहा हूं। बाढ़ मे फंसे ग्रामीणों की हौसला अफजाई करनी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming