बैग लूट-ज्वेलरी और नगदी से भरा बैग गायब जिसमें 75 लाख रूपये ज्वेलरी रखी थी
ग्वालियर. भिण्ड के लहार कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आये शासकीय अधिवक्ता का बैग चोरी हो गया है। घटना 28-29 नवम्बर की दरमियानी रात की है। पुलिस थाने की गयी शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।
क्या है घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में रहने वाले शासकीय अधिवक्ता शैलेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र शर्मा परिवार के साथ रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के आये थे। यह शादी समारोह का आयोजन जनसरयू वाटिका से आयोजित हो रही थी। उनका परिवार मैरिज गार्डन के कमरे में ठहरा हुआ था। रात के वक्त शासकीय अधिवक्ता की पत्नी व अन्य परिजन मैरिज गार्डन के कमरे में सो गये। परन्तु कमरे को अन्र सये लॉक नहीं किया। रात के वक्त अज्ञात चोर ने बैग पार कर दिया। बैग में सोने की ज्वेलरी सहित नगदी रखी हुई थी। जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गयी है।

