बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य, हेलीकॉप्टर की कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में अटकी सांसें

लखनऊ. यूपी के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य शनिवार की सुबह एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते बाल-बाल बच गये। लखनऊ से कौशांबी के लिये उड़ान भरने के कुछ ही देर के बाद उनके हेलीकॉप्टर में गभीर तकनीकी खराबी आ गयी। जिस वजह से राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला माटर््स मैदान से कौशांबी जाने के लिये रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के बाद हेलीकॉप्टर के केबिन मेें अचानक धुआं भरने लगा। डिस्प्ले अचानक बंद हो गयी। जिससे अन्दर बैठे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल लखनऊ एटीसी से संपर्क किया। अमौसी एयरपोर्ट पर आपात कालीन लैडिंग की अनुमति मांगी। इमरजेंसी लैडिंग के समय एयरपोर्ट के समय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
जैसे ही हेलीकॉप्टर जमीन पर उतरा, सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तत्काल उसे घेर लिया। उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच में इसे तकनीकी खराबी बताई जा रही है। जिसकी विस्तृत जांच तकनीकी विशेषज्ञों की टीम कर रही है।

