बाड़ा, सराफा बाजार में खरीदारी करने तो पार्किंग में ही वाहन खड़े करें-हितिका वॉसल, एएसपी
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा धनतेरस और दीपावली की भीड़ को देखते हुए दिए गए निर्देशों के परिपालन में आज ,,lih यातायात श्रीमती हितिका वासल सतेंद्रसिंह तोमर सीएसपी लश्कर आत्माराम शर्मा उपपुलिस अधीक्षक यातायात नरेश अन्नोटिया , विक्रम सिंह कनपुरिया , टीआई मुरार शैलेन्द्र भार्गव, टीआई कोतवाली राजीव गुप्ता कुलदीप राजपूत, मनीष धाकड़ ओर पुलिस बल के साथ बाड़ा, सराफा बाजार ,गश्त का ताजिया,नई सड़क,हनुमान चौराहा ,जनक गंज,गांधी गुलंबर ओर बारादरी मुरार में पैदल भ्रमण कर किया गया एवम अस्थाई पार्किंग स्थल मराठा बोर्डिंग, राठौर पैलेस, श्रीराम पैलेस और गजराराजा स्कूल का भी निरीक्षण किया गया और नगर निगम के नोडल अधिकारी केशव चौहान को सभी अस्थाई पार्किंग स्थलों पर उचित प्रकाश और सफाई व्यवस्था करने के फोन पर निर्देश दिए गए।
आम जनता से अपील की गई की बाड़ा सराफा में यदि आप खरीदी करने आते हैं तो कृपया इन अस्थाई पार्किंग स्थलों का अपनी गाडियां खड़ी करने के लिए उपयोग करें। नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों एवम् रॉन्ग साइड में चलने वाली गाड़ियों के ई चालान बनवाए गए साथ ही सभी वाहन चालकों , व्यापारी बंधुओ,ओर ठेले वालों को समझाइश दी गई कि सराफा बाजार ओर दौलतगंज में नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी ना करें ,अपनी दुकानों को अस्थाई रूप से अनावश्यक आगे ना बड़ाए बल्कि अपनी सीमा में ही दुकानों को संचालित करें ओर वाहनों को रॉन्ग साइड बाजार में लेकर ना लाएं जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहे, सराफा बाजार में स्थायी रूप से खड़ी चार पहिया वाहनों को आज ही रात्रि में 9 बजे तक आवश्यक रूप से हटाने के लिए व्यापारियों को पुनः समझाइश दी गई अन्यथा आज रात्रि में ही या सुबह उक्त वाहनों को क्रेन से हटवाया जाकर सराफा बाजार की जगह दूसरे स्थान पर खड़ी करवा दी जायेंगी,जिससे सराफा बाजार में धनतेरस और दीपावली की खरीदी करने आने वाले ग्राहकों को उचित पार्किंग उपलब्ध हो सके सभी व्यापारी बंधु यातायात व्यवस्था को सुधारने और दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग प्रदान करें।

